कोल: गांधी पार्क क्षेत्र में NH पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 11, 2026 थाना गांधी पार्क क्षेत्र के NH पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। 19 वर्षीय जयराम हरियाणा के सोनीपत की एक कंपनी में काम किया करते थे। शुक्रवार की शाम जयराम सोनीपत से अपने घर जिला हरदोई जाने के लिए बाइक से निकले थे। मध्य रात्रि NH पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।