कानपुर: चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, पति ने अस्पताल पर लगाया आरोप
चकेरी थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सुनील वर्मा ने अस्पताल प्रशासन प्रारूप लगाते हुए रविवार रात 9 बजे बताया कि,उनकी पत्नी सुनैना वर्मा (35) रविवार सुबह बाथरूम से निकलने के बाद बेहोश होकर गिर गईं। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर के ट्रीटमेंट के बाद उसकी मौत हो गई।