हनुमानगढ़: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विनय वाटिका में सामूहिक योगाभ्यास, सशक्त नारी संस्थान ने स्वास्थ्य और संतुलन का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सशक्त नारी संस्थान द्वारा रविवार सुबह जंक्शन स्थित विनय वाटिका में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान से जुड़ी महिलाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।