रामगंजमण्डी: 26 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री रामगंजमंडी दौरे पर, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास
रामगंजमंडी में आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर रामगंजमंडी क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अखलेश6 मेड़तवाल ने बताया कि लखारिया चौराहे पर प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।