फुलवारी: रमजान और होली पर्व को देखते हुए फुलवारी शरीफ में मोटरसाइकिल के जरिए की गई पेट्रोलिंग गश्ती
फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में होली और पवित्र रमजान को ध्यान में रखते हुए लोगों को सुरक्षा को लेकर शनिवार की दोपहर मोबाइल गस्ती निकल गई। यह मोबाइल गस्ती फुलवारी शरीफ के शहरी एवं ग्रामीण इलाका में घूम-घूम कर लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि गड़बड़ी करने वालों की अब बख्साइस नहीं है। पुलिस आपकी सुरक्षा में हमेशा तत्पर है।