फुलवारी: फुलवारी शरीफ के कुर्जी मोहम्मदपुर में अपराधियों ने युवक को गोली मारी, घायल पटना एम्स में भर्ती
फुलवारी शरीफ थाना के कुर्जी मोहम्मदपुर रेलवे ट्रैक के नजदीक अपराधियों ने गुरुवार की देर रात एक युवक को गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान महाराष्ट्र निवासी किरण भोलेरो के रूप में हुई है, जिसकी पत्नी पटना एम्स में नर्स के रूप में कार्यरत है।