श्योपुर। कलेक्टेªट सभाकक्ष में आज सोमवार को दोपहर 03 बजे समय सीमा प्रकरणों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के युवाओं के लिए ड्रायविंग लाइसेंस बनाये जाने के लिए सभी कॉलेजों में शिविर लगाये जायें। इसके लिए परिवहन विभाग, लीड कॉलेज प्राचार्य से समन्वय कर शिविर आयोजन की तिथियां नियत की जायें।