धामपुर: नहटौर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जारी है
Dhampur, Bijnor | Jun 14, 2026 रविवार की सांय करीब पांच बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जारी है। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश अध्यक्ष मयंक हंसराज ने इस मामले में प्रशासन से वार्ता करते हुए नायब तहसीलदार राजकमल को एक ज्ञापन सौंपा है।