नोखा: रोड़ा रोड पर जमीन धंसी, प्रशासन अलर्ट मोड़ पर, दो दर्जन मकानों का सर्वे शुरू
Nokha, Bikaner | Jun 13, 2026 नोखा के रोडा रोड क्षेत्र में जमीन धंसने के बाद प्रशासन खतरे को देखते हुए प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने असुरक्षित स्थानों पर तत्काल तारबंदी और बैरिकेडिंग करवाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। प्रशासन ने क्षेत्र में स्थित करीब दो दर्जन रिहायशी मकानों का सर्वे कर उनकी सूची तैयार की है।