मखदुमपुर: मखदुमपुर में सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री पूजा
मखदूमपुर में ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ वट-सावित्री पूजा की। सुबह से ही महिलाएं सज-धज कर अपने आसपास स्थित वट वृक्ष के नीचे पहुंचीं और पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि तथा अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। शनिवार के दिन सुबह 8 बजे से ही महिलाओं ने वट वृक्ष में पवित्र धागा बांधा ।