आरंग: आरंग क्षेत्र में खनिज माफियाओं पर शिकंजा, रेत, मुरूम और चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते 9 अलग-अलग वाहनों को पकड़ा गया
Arang, Raipur | Jul 3, 2026 आरंग व समोदा क्षेत्र में अवैध उत्खनन अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है खनिज प्रशासन के उपसंचालक राजेश मालवे के कड़े निर्देश पर विभाग द्वारा औचक निरीक्षण कर अलग-अलग स्थान से कुल 9 वाहनों को पकड़ा गया है जप्त वाहनों को आरंग थाना सहित संबंधित थानों संबंधित थानों में खड़ी की गई है