तानसेन: मोदी के बारह साल पूरे होने पर कोटेश्वर मंदिर पर पूजा, मंत्री बोले पीएम ने मान बढाया
Tansen, Gwalior | Jun 10, 2026 प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार सुबह विशेष पूजा अर्चना की।इस दौरान वृक्षारोपण किया गया और कुछ देर के लिए साफ सफाई भी की गई।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में देश का मान सम्मान बढ़ाया है।पूरा विश्व उनका लोहा मानता है।