रायगढ़: खरीफ सीजन से पहले उर्वरक विक्रेताओं पर सख्ती, 16 दुकानों का किया निरीक्षण, 5 को शो कॉज नोटिस
रायगढ़ में खरीफ सीजन के लिए गुणवत्तापूर्ण उर्वरक सुनिश्चित करने हेतु कृषि विभाग ने 16 खाद दुकानों का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड में अनियमितता और नियमों के उल्लंघन पर 5 उर्वरक विक्रेताओं को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी।