बिधूना: कोतवाली क्षेत्र के जगूपुर गांव निवासी राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, घटना की जांच में जुटी पुलिस
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के गांव जागूपुर में घरेलू विवाद से परेशान एक 32 वर्षीय राजमिस्त्री ने फंदे से लटक कर जान दे दी।गांव जागूपुर निवासी मनीष शुक्रवार को घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि इसी से आहत होकर उसने रात करीब 10 बजे यह कदम उठा लिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा।