बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में फर्जी शादी गिरोह का पर्दाफाश, एक दर्जन लोग हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा रोड स्थित शिव मैरेज हॉल में आज मंगलवार को करीब 6 बजे पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी शादी गिरोह का पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के अनुसार, शादी के नाम पर ठगी करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।