शामली: शामली के बाबरी थाने की पुलिस ने तार चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Jun 28, 2026 रविवार शाम 5 बजे बाबरी थाने की पुलिस ने बताया कि जनपद के झिंझाना, गढीपुख्ता व कांधला थाना क्षेत्र में हाई टेंशन लाइन के तार चोरी की वारदातें प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि इन मुकदमों में वांछित अंतर्राज्यीय तार चोर गिरोह के सदस्य के रूप में अमरोहा जिले के गांव अख्तियारपुर निवासी नाजिम नाम के अभियुक्त को 25 किलोग्राम विद्युत तार के साथ गिरफ्तार किया है।