सवाई माधोपुर: सीएमएचओ ने सीएचसी सूरवाल का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से अनुपस्थित चिकित्सक व नर्सिंग अफसर पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
ज़िले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्म सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरवाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान संस्थान पर ताला लगा था जिसके बाद चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सैफुल्लाह को फोन कर बुलाया गया, जिसने ड्यूटी किसी अन्य डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ का होना बताया। इस संदर्भ में सीएमएचओ ने संबंधित पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।