रामपुर: बेलावं थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़के ने एक नाबालिक लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस ने युवक को पकड़ा
Rampur, Kaimur | Apr 8, 2026 रामपुर प्रखंड के बेलाव थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिक लड़का ने एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। बुधवार को 2 बजे बेलाव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिक लड़की के परिजन द्वारा बेलाव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। वही दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिक लड़का को पकड़ा गया है।