हज़ारीबाग: विक्की सोनी हत्याकांड का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के पास 8 जून को हुई विक्की कुमार सोनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों विक्रम कुमार (नवादा, बिहार) और दिलीप कुमार (गया, बिहार) को गिरफ्तार किया है। एसआईटी की जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और एक हुंडई कार (JH02AE-0232) बरामद की है।