पट्टी: हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को कोहंडौर पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद के थाना कोहंडौर के उप निरीक्षक राजकुमार मिश्रा मय हमराह कांस्टेबल अजय गौड़ द्वारा मंगलवार को दिन में थाना क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इस दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के जयपुरिया स्कूल के पास से हत्या के प्रयास हुआ मारपीट के मामले में वांछित आरोपी विनोद कुमार दुबे व हिमांशु दुबे निवासीगण ग्राम परसरामपुर थाना कोहंडौर को गिरफ़्तार किया ग