पट्टी: धौरहरा प्राथमिक विद्यालय के मोड़ के पास पिकअप का एक्सल टूटने से पिकअप पलट गई
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र निवासी निखिल कुमार पिकअप चालक का काम करता है। वह अपनी पिकअप सोमवार को लेकर ढकवा बाजार गया था। ढकवा बाजार से अनाज लोड कर आमापुर बाजार के लिए निकला था कि धौरहरा प्राथमिक विद्यालय के मोड़ के पास पिकअप का एक्सल टूट गया एक्सल टूटने के कारण आसपुर देवसरा दाउदपुर संपर्क मार्ग पर पिकअप पलट गई। जिससे पिकअप के अंदर रखा अनाज सड़क पर बिखर गया।