मंडला: मंडला जिले की मलारा समिति द्वारा खरीदी केंद्र में चना एवं मसूर की खरीदी का कार्य शुरू
Mandla, Mandla | Apr 16, 2026 मंडला जिले की मलारा समिति द्वारा आज से चना एवं मसूर खरीदी का कार्य विधिवत प्रारंभ कर दिया गया है। केंद्र पर आए प्रथम कृषकों का समिति द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे इस अवसर पर जिला प्रबंधक (वेयरहाउसिंग) श्री हेमंत वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्रीमती मधु अली द्वारा गोदाम का सघन निरीक्षण किया गया।