परिहार: ज्योति कुमारी को परिहार की नियमित अंचलाधिकारी का मिला दायित्व
परिहार अंचल में लंबे समय से प्रभारी अंचलाधिकारी के रूप में कार्यरत ज्योति कुमारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने नियमित अंचलाधिकारी (सीओ) के पद पर पदस्थापित कर दिया है। विभाग के आदेश के बाद अब वह पूर्णकालिक अंचलाधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। नियमित पदस्थापन से अंचल कार्यालय के प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई ज