पनागर: रांझी में चोरों का तांडव: सूने मकान में सेंध लगाकर नगदी और गृहस्थी का सामान चुराया, मामला दर्ज
रांझी थाना क्षेत्र के गंगामैया मुकुल टेंट हाउस के पास बीती रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कैलाश यादव (46 वर्ष, निवासी पठारिया मार्केट) की मां ओमवती और बहन लक्ष्मी यादव बीती रात अपने घर में ताला लगाकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गोसलपुर गई हुई थीं। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर