कैराना: कांधला में पुलिस ने जनपद बागपत निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया, अवैध शराब बरामद
Kairana, Shamli | Apr 13, 2026 कांधला थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विक्रम सिंह की टीम संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम करीब चार बजे पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से कैन के अंदर से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी का नाम सोनू है, जो गांव इब्राहीमपुर माजरा थाना रमाला जनपद बागपत का रहने वाला है।