महागामा: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रांची स्थित देवकमल अस्पताल में भर्ती महागामा के प्रिंस के स्वास्थ्य का हाल जाना।
Mahagama, Godda | Jun 15, 2026 झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रांची स्थित देवकमल अस्पताल पहुंचकर महागामा निवासी गुंजन कुमार के 7 वर्षीय पुत्र प्रिंस ठाकुर के स्वास्थ्य का हाल जाना। पिछले दिनों हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गया था और वर्तमान में उसका उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है।