सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के मयावट गांव में दूल्हे ने विवाह से दो दिन पहले खाया जहर, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के मयावट गांव में एक घर में जहां शहनाइयों की गूंज और शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। मयावट निवासी दिनेश के पुत्र प्रताप ने अपनी शादी से महज दो दिन पहले अज्ञात कारणों के चलते जहरीली दवा का सेवन कर लिया। जिसके बाद परिजनों में मचा हड़कंप जिसके बाद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची।