लहेरियासराय थाना क्षेत्र के न्यू खाजा सराय कॉलोनी में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार बिरौल थाना से सेवानिवृत्त दारोगा देवेंद्र लाल दास अपने परिवार के साथ 26 फरवरी को लहेरियासराय के बंगाली टोला स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने घर बंद कर गए थे। 2 मार्च को वापस लौटने पर घर का मुख्य ताला टूटा मिला