बरेली: सैटेलाइट चौराहा बना 'जाम चौपाल', चौकी के सामने अवैध टैक्सी स्टैंड, पुलिस देखती रही खेल
बरेली के सैटेलाइट चौराहे पर ऑटो, ई-रिक्शा और इको वैन चालकों ने सड़क पर ही अवैध टैक्सी स्टैंड बना लिया। चौकी के सामने घंटों सवारी भरने से रोज जाम लग रहा है और आम लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया है। मामला बढ़ने पर बरेली पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।