पलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलिया में ऐसी फैक्ट्री लगाने की बात कही, जिससे थारू लोगों को मिलेगा रोजगार
पलिया विधानसभा क्षेत्र के चंदन चौकी में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के विकास पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में पलिया के विधायक की बेकरी फैक्ट्री का उल्लेख करते हुए इसे स्थानीय रोजगार का अच्छा उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह की एक और फैक्ट्री पलिया क्षेत्र में स्थापित करने की योजना बनाई जाएगी।