गौरिहार: चंदला के सरवई मंडल में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का दौरा, ग्रामीणों से की सीधी बातचीत
चंदला विधानसभा के सरवई मंडल में राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सघन भ्रमण कर ग्रामीणों और व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि जनता का स्नेह उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और हर नागरिक की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है।