भूपालसागर: भीषण गर्मी में पक्षियों को मिला जीवनदान, भूपालसागर स्कूल में परिंडे बने सहारा, दाना-पानी की जिम्मेदारी संभाली
हरीश चंद्र पालीवाल ने गुरुवार शाम 7 बजे बताया कि भूपालसागर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भीषण गर्मी के बीच पक्षियों के लिए मानवीय पहल की गई है। विद्यालय परिसर में नीम और बरगद के पेड़ों पर परिंडे बांधे गए हैं, ताकि बेजुबान पक्षियों को दाना और पानी मिल सके। खास बात यह है कि इन परिंडों की नियमित देखरेख की जिम्मेदारी भी स्टाफ और एनएसएस स्वयंसेवकों को दी ग