डुमरांव: डुमरांव और बिहटा के बीच ब्रिज संख्या 339 पर मरम्मत के लिए कई ट्रेनें रोकी जाएंगी
Dumraon, Buxar | Apr 24, 2026 दानापुर मंडल के बक्सर स्टेशन पर रेलवे द्वारा बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य को लेकर 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को ट्रैफिक एवं ओएचई ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा जिनमें कई ट्रेनों को डुमरांव और बिहटा के बीच रोका जाएगा। शुक्रवार की सुबह 11 बजे इसकी अधिसूचना जारी हुई है।