चायल: दुर्गापुर गांव के पास तिलक में मिली नई बाइक लूट, बदमाश तमंचा सटाकर फरार
पिपरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास नहर पुलिया पर बदमाशों ने युवक से स्प्लेंडर बाइक लूट ली। पीड़ित महेन्द्र कुमार के मुताबिक, बाइक उनके बेटे को 28 अप्रैल को तिलक में मिली थी। रिश्तेदारी से लौटते समय रात करीब 12 बजे बदमाशों ने तमंचा सटाकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। शुक्रवार मिली जानकारी!