नामकुम: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का मिला शव, जांच में जुटी रेलवे पुलिस
Namkum, Ranchi | Jun 18, 2026 नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह करीब आठ बजे आरपीएफ जवान का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ जवान का शव रेलवे ट्रैक के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला, जिसमें उसका सिर धड़ से अलग पाया गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला हादसे का है या आत्महत्या का।