बनमनखी: बनमनखी में लापता पांच वर्षीय बच्ची 9 दिन बाद सकुशल बरामद, अज्ञात लोगों ने ननिहाल के पास छोड़ा, पुलिस जांच जारी
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 04 बेलगच्छी टोला से लापता पांच वर्षीय बच्ची 9 दिन बाद सकुशल बरामद कर ली गई। अज्ञात लोगों द्वारा बच्ची को उसके पिता के ननिहाल के समीप सड़क किनारे छोड़ दिया गया, जहां स्थानीय लोगों की सतर्कता से उसकी पहचान हो सकी।