रंगो का त्योहार होली को लेकर प्रशासन ने सोमवार की शाम छह फ्लैग मार्च निकाला और होली का त्योहार शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में मनाने की अपील की।वही फ्लैग मार्च का नेतृत्व बगोदर सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय कुमार राम,बगोदर सीओ प्रवीण कुमार व बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने किया।मार्च बगोदर थाना से निकल कर बगोदर निचे बाजार पहुंचा।