सिमडेगा: सिमडेगा में विकास के दावे और हकीकत में अंतर : धुपेन्द्र पांडे
सिमडेगा: मंगलवार 3 बजे आजसू जिलाध्यक्ष धुपेन्द्र पांडे ने कहा कि हॉकी की नर्सरी के रूप में पहचान रखने वाले सिमडेगा में आज भी कई क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने कहा कि विकास के दावों के बजाय जमीनी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की।