बालोद: ग्राम किसना में बनी अधूरी टंकी कभी भी ढह सकती है, ग्रामीण बोले- तीन साल बाद भी पानी की एक बूंद नहीं मिली
Balod, Balod | Jun 26, 2026 बालोद जिले के ग्राम किसना में जल जीवन मिशन के तहत 1.80 करोड़ रुपए की लागत से बन रही पानी टंकी तीन साल बाद भी अधूरी है। शुक्रवार सुबह 9 बजे ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है और टंकी कभी भी ढह सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक गांव में नलों से पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंची।