घूरपुर के करमा दशहरा मेले में जमकर मारपीट, लात-घूंसे बरसे, वीडियो वायरल
प्रयागराज। घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा दशहरा मेले में बीती रात जमकर हंगामा हो गया।
मेले में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद लात-घूंसे चलने लगे। देखते ही देखते भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में कई युवक एक-दूसरे से मारपीट करते साफ दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि भीड़ के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।
सूचना पर घूरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर रही है।
#PrayagrajNews #Ghoorpur #KarmaDussehraMela #DussehraMela #ViralVideo #Maarpeet #PrayagrajBreaking #UPNews #GhoorpurPolice