आगरा: तहसील सदर में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जर्जर भवनों की मरम्मत और राजस्व अभिलेखों की कमियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
आगरा में डीएम ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम और एसडीएम पूरे परिसर में भवनों की स्थिति देखते नजर आए। जर्जर भवनों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व अभिलेखों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड में मिली कमियों को तत्काल दुरुस्त करने के आदेश अधिकारियों को दिए गए।