अनूपपुर: जमुना कॉलारी क्षेत्र में मधुमक्खियों का आतंक, दो स्थानों पर हमला
जमुना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। पहली घटना बंकिम बिहार जमुना में हुई, जहां सुखविंदर सिंह ने अपनी गाड़ी निकालने गए थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 60–70 मधुमक्खियों ने एक साथ हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।