बिजावर: नितिन तिवारी बने बिजावर ब्लॉक अध्यक्ष, पत्रकार साथियों ने किया भव्य स्वागत
बुंदेलखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिजावर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी की नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे बिजावर स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकार साथियों द्वारा उनका फूलमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया और शुभकामनाएं दी गईं।