अररिया: सदर अस्पताल परिसर में जल जमाव से मरीज परेशान, हल्की बारिश में ही भर जाता है पानी
Araria, Araria | Jul 1, 2026 अररिया जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल परिसर इन दिनों अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। अस्पताल प्रशासन की अनदेखी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि हल्की सी बारिश होने के बाद भी पूरा अस्पताल परिसर जलजमाव की चपेट में आ जाता है।