नानपारा: नानपारा सीएचसी में पीआरडी जवान से हुई हाथापाई, मरीज का पर्चा छीनने पर हुआ विवाद, अधीक्षक ने कार्रवाई की बात कही
नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक निजी पैथोलॉजी के दलाल ने मरीज का पर्चा छीन लिया। इसका विरोध करने पर दलाल ने एक पीआरडी जवान से हाथापाई की। यह घटना ओपीडी के दौरान हुई जब एक मरीज ने डॉ. नलिन रजा को दिखाया था। चिकित्सक ने मरीज को खून की जांच लिखी। चिकित्सक के कक्ष के बाहर खड़े दलाल ने जांच का पर्चा मरीज से छीन लिया।