गिरिडीह: बस स्टैंड के पास मर्सी हॉस्पिटल में प्रथम वर्षगांठ पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बस स्टैंड के समीप मर्सी हॉस्पिटल में प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को 5 बजे तक अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 300 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।