सहारनपुर: भाजपा स्थापना दिवस पर पार्श्वनाथ सिटी में नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ दी बधाई, स्वर्ण जयंती की तैयारियां शुरू
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पार्श्वनाथ सिटी दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर बड़े हर्षोल्लास के साथ सोमवार दोपहर 2:00 बजे मनाया गया। महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता हैं, यह हम सबका सौभाग्य है।