हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी की निशानदेही पर चार बाइक की बरामदगी की, एक बाइक पहले ही पुलिस कर चुकी है बरामद
जंक्शन थाना पुलिस ने नई धान मंडी क्षेत्र से चोरी हुई बाइक के मामले में गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चार चोरीशुदा बाइक बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पूछताछ में नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। हालांकि एक बाइक को जंक्शन पुलिस पूर्व में बरामद कर चुकी है और आरोपी को जेल भिजवाया जा चुका है।