विदिशा नगर: वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई सड़क निर्माण की गुहार
विदिशा जिले के करैया गांव की जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार शाम 5 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से सड़क निर्माण की मांग की है। वीडियो में बरसात के दौरान सड़क की बदहाल स्थिति दिखाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों सहित पूरे गांव के लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।