बीसलपुर: दहेज के लिए विवाहिता को बेरहमी से पीटा, जेवर छीनकर घर से निकाला; पति समेत 5 पर प्राथमिकी दर्ज
बीसलपुर----दहेज लोभियों ने अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर उसके दो बच्चों के साथ अपने घर से धक्के मार कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित बेटी के पिता ने कोतवाली में उसके पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।